फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news love story of minor girl from Bikaner Minor ran away from home to meet Jharkhand's lover

Rajasthan: एटीएम कार्ड चुराकर प्रेमी से मिलने रांची जा रही 15 साल की लड़की को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका  

Fri, 18 Feb 2022 04:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 04:54 PM IST
सार

बीकानेर जिले की एक नाबालिग रांची में प्रेमी से मिलने के लिए घर से एटीएम कार्ड चुराकर भाग गई। उसके प्रेमी ने उसे लॉटरी के रुपए देने के लिए ऐसा करने को कहा था। लड़की के घर से लापता होने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तकनीक का प्रयोग कर लड़की को तलाश किया और जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Rajasthan news love story of minor girl from Bikaner Minor ran away from home to meet Jharkhand's lover
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में रहने वाली 15 साल की नाबालिग झारखंड के एक युवक को दिल दे बैठी। दोनों की मुलाकात सोशल साइट के जरिए हुई थी। दोनों के बीच प्यार इतना गहराया कि नाबालिग ने रांची जाने का फैसला कर लिया। उसने घर से एटीएम कार्ड चुराया और ओला बुक कर जयपुर चली गई। इधर, परिजनों को बेटी के लापता होने की जानकारी लगी तो उन्होंने गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के तुरंत एक्शन में आने से नाबालिग को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली इस नाबालिग की उम्र 15 साल है। उसके पिता का निधन हो गया है। वह अपनी मां और दादा के साथ रहती है। लड़की सोशल साइट के जरिए झारखंड के रांची में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आई थी। दोनों काफी दिनों से आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान लड़के ने नाबालिग से कहा कि उसकी लाखों रुपए की लॉटरी लगी है।
विज्ञापन

ये रुपए लेने के लिए उसे अपना एटीएम कार्ड लेकर रांची आना होगा। इसके बाद लड़की ने घर से भागने की प्लानिंग की। उसने घर से एक एटीएम कार्ड चुराया और परिवार वालों को भनक लगे बिना बीकानेर से जयपुर के लिए एक कार बुक की। उसकी योजना थी कि वह जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली जाएगी और वहां से रांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की सूचना पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस टीम 
लड़की के घर से लापता होने के बाद परिवार वालों ने बीकानेर गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घर से एक एटीम कार्ड भी ले गई है। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया और साइबर सेल की मदद से उसकी लोकशन पता लगाने की कोशिश शुरू हुई। लोकेशन से पता चला कि वह जयपुर की तरफ जा रही है।  पुलिस टीम ने रास्ते में पड़ने वाले रतनगढ़ और फतेहपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद दोनों थानों की पुलिस ने बीकानेर से जयपुर जाने वाली प्राइवेट बसों की तलाशी शुरू कर दी। इधर, गंगाशहर थाना पुलिस की टीम नाबालिग के परिजनों के साथ जयपुर के लिए रवाना हो गई। साइबर सेल टीम के दीपक यादव लड़की की लोकेशन लगातार ट्रेस कर रहे थे। आखिर में उसकी लोकेशन जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर आकर रुक गई। दीपक ने गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह को लड़की की लोकेशन बताई। जिसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट से लड़की को बरामद कर लिया।  


इस कारण फ्लाइट नहीं पकड़ पाई नाबालिग
नाबालिग लड़की घर से जिस एटीएम कार्ड को चोरी कर ले गई थी, उसमें करीब 3.5 लाख रुपए थे। परिवार वालों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा दिया। नाबालिग एयरपोर्ट पहुंची तो कार्ड ब्लॉक होने के कारण उसे टिकट नहीं मिल पाया। इससे वह एयपोर्ट पर ही बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed