फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Lalaram Bairwa reached Arvad village under Gaon Chalo campaign, villagers presented a sword

Rajasthan News: गांव चलो अभियान के तहत अरवड़ गांव पहुंचे लालाराम बैरवा, ग्रामीणों ने तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

Mon, 12 Feb 2024 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 03:46 PM IST
सार

Shahpura: गांव चलो अभियान के अंतर्गत बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालाराम बैरवा बीती रात अरवड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व विधायक बैरवा ने मंदिर पहुंचकर बजरंग बली के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Lalaram Bairwa reached Arvad village under Gaon Chalo campaign, villagers presented a sword
ग्रामीणों ने विधायक को तलवार भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत अरवड़ गांव पहुंचे बनेड़ा विधायक लालाराम बैरवा ने बूथ अध्यक्ष कैलाश प्रजापत के निवास के बाहर रात्रि चौपाल के दौरान किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों व जनता को कैसे मिले, इसकी विस्तृत जानकारी दी। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक बैरवा का सम्मान करते हुए उन्हें तलवार भेंट की।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, महावीर सैनी, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, पंकज सुगंधी, प्रद्युमनसिंह बनेड़ा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक बैरवा ने पिछले 10 सालों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक लालाराम बैरवा ने पत्रकारों से कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।


गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से सीधे संपर्क हो सकेगा, जिससे जनता की समस्याओं को सीधे जानने को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed