{"_id":"6411609d0bf761288f0aab13","slug":"rajasthan-news-kidnapped-young-man-and-tied-him-to-a-tree-threatening-to-kill-him-asked-for-two-lakhs-from-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: युवक का अपहरण कर पेड़ से बांधा, जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से मंगवाए दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: युवक का अपहरण कर पेड़ से बांधा, जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से मंगवाए दो लाख
Wed, 15 Mar 2023 01:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:35 PM IST
सार
चुरू में युवक का अपहरण कर पेड़ से बांधा और उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर फिरौती के रूप में परिजनों से दो लाख रुपये मंगवाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मारपीट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चुरू में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। तारानगर कस्बे में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि चार लोग उसे घर से ले गए और उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही परिजनों से दो लाख रुपये की फिरौती मिलने के बाद ही उसे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तारानगर कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन निवासी जुबेर पुत्र मोहम्मद यूसुफ कसाई ने रिपोर्ट दर्ज की है। 10 मार्च को सुबह वह अपने घर पर था। उस दौरान सारायण गांव निवासी बलराम, भंवर नाथ, रोहिताश नाथ व सुभाष नाथ एक कार में आए और बात करने के बहाने उसे बाहर बुलाया। बाहर आने पर उन्होंने जुबेर को एक कार में बिठाया और अपने साथ ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की। रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली और बोलेरो में उसे रोहिताश नाथ के खेत पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और फोन पर घरवालों से दो लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। तीन हजार रुपये उन्होंने बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद 1.70 लाख रुपये लेकर उन्हें स्पॉट पर आने को कहा गया। जब परिजन नहीं आए तो जुबेर के कपड़े उतारे और उसे पेड़ से बांधकर पीटा। इसका कथित तौर पर वीडियो भी आरोपियों ने बनाया है। जुबेर और उसके परिजनों को धमकाया गया कि अगर उन्होंने पुलिस को शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। घर पर आने के बाद जुबेर का इलाज करवाया गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन