{"_id":"62146cd12951fd2085470570","slug":"rajasthan-news-joint-exercise-of-indian-and-oman-air-force-begins-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारतीय और ओमान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू, आसमान में गरजे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारतीय और ओमान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू, आसमान में गरजे विमान
Tue, 22 Feb 2022 10:25 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:25 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर में भारतीय और ओमान वायु सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास का छठा संस्करण शुरू हो गया है। यह 25 फरवरी तक चलेगा। युद्धाभ्यास के दौरन ओमान के पायलट भारतीय लड़ाकू विमान सुखोई और भारत के पायलट एफ16 से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
भारतीय और ओमान वायु सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास किया जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय और ओमान वायु सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास ईस्टर्न ब्रिज का छठा संस्करण शुरू हो गया है। जोधपुर एयरबेस से लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं। इस कारण 25 फरवरी तक एयरपोर्ट से उड़ने वाली यात्री फ्लाइट्स का शेड्यूल बदल दिया गया है, कुछ को रद्द भी किया गया है।
विज्ञापन
आज मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को जोधपुर से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए सिर्फ एक-दो फ्लाइट की उड़ान भरेंगी। ये फ्लाइट भी उस समय उड़ान भरेंगी जब फाइटर प्लेन ब्रेक के लिए जमीन पर उतरेंगे।
विज्ञापन
एफ-16 से उड़ान भरेंगे भारतीय पायलट
संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए ओमान की वायु सेना पांच एफ16 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान लेकर आई है। युद्धाभ्यास के दौरन ओमान के पायलट भारतीय लड़ाकू विमान सुखोई और भारत के पायलट एफ16 से उड़ान भरेंगे। युद्धाभ्यास के लिए ओमान की वायु सेना के 130 सदस्यों का दल जोधपुर पहुंचा है।
विज्ञापन
संयुक्त युद्धाभ्यास हर तीन साल में होता है
भारत और ओमान एयरफोर्स के बीच तीन साल में संयुक्त युद्धाभ्यास होता है। इससे पहले यह अभ्यास ओमान में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की वायुसेना के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस समय जोधपुर में आसमान साफ रहता है। विमान उड़ाने के लिए ये समय काफी अच्छा होता है, इस कारण से युद्धाभ्यास के लिए पहली पसंद जोधपुर एयरबेस होता है।