{"_id":"649cf4a2ea6289a5530a54b4","slug":"rajasthan-news-ips-raghavendra-suhasa-takes-over-as-osd-in-pali-division-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: IPS राघवेंद्र सुहासा ने पाली संभाग में OSD के रूप में पदभार किया ग्रहण, पुलिस अफसरों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: IPS राघवेंद्र सुहासा ने पाली संभाग में OSD के रूप में पदभार किया ग्रहण, पुलिस अफसरों ने किया स्वागत
Thu, 29 Jun 2023 08:34 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:34 AM IST
सार
हाल ही में पाली को संभाग घोषित करने बाद भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एचजी राघवेंद्र सुहासा ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानि ओएसडी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
राघवेंद्र सुहासा ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार शाम पाली पहुंचने पर सर्किट हाऊस में पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने ऑफिसर ऑन स्पेशल डयूटी पाली में ज्वाइन किया और एसपी ऑफिस भी गए।
विज्ञापन
अब पाली में पुलिस की कमान संभालेंगे आईजी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पाली को संभाग घोषित करने के बाद अब पुलिस विभाग की कमान रेंज आइजी के हाथों में होगी। पाली संभाग में आईजी के पदनाम की जगह फिलहाल ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानि ओएसडी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एचजी राघवेंद्र सुहासा को नियुक्त किया है, जिन्होंने बुधवार को पाली में ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन
ये जिले होंगे शामिल
पाली रेंज में फिलहाल पाली, जालोर व सिरोही शामिल है, जबकि अधिसूचना के बाद नए बनने वाले सांचौर जिले को भी इसी रेंज में शामिल किया जाएगा।