{"_id":"620f493ed11c5328f91384ec","slug":"rajasthan-news-high-speed-bus-hit-the-school-vehicle-two-children-died-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, छह से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, छह से ज्यादा घायल
Fri, 18 Feb 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:52 PM IST
सार
सीकर जिले के पलसाना में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को टक्कर मार दी, हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वही छह से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को पलसाना अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोग
तेज रफ्तार बस की टक्कर से दो बच्चों की मौत होने और कई के घायल होने से लोग आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने रास्ता रोक नारेबाजी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
जैसलमेर में हुई थी पांच बच्चों की मौत
कजोई गांव के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस फलसूंड से बच्चों को लेकर जा रही थी। तेज गति में होने के कारण जेतपुरा फांटा के पास मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो बच्चों के सिर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, बाद में तीन और बच्चों ने दम तोड़ दिया था। हादसे में 20 से ज्याद बच्चे घायल भी हुए थे। सभी का इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन