{"_id":"61c02c505d10ed0f6075dbbb","slug":"rajasthan-news-four-smugglers-arrested-with-heroin-worth-rs-13-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 13 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 13 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Mon, 20 Dec 2021 12:40 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना इलाके के माणकसर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी में पुलिस ने बाइक पर सवार चार तस्करों को 130 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये हैं। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि आईजी रेंज प्रफुल्ल कुमार के निर्देश पर नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन संजीवनी चलाया जा रहा है। जिसकी निरंतरता पुलिस ने संगरिया-हनुमानगढ़ रोड पर माणकसर बस स्टैंड के पास यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
थाना पुलिस व डीएसटी ने एक बाइक पर सवार चार तस्करों को अवैध मादक पदार्थ 130 ग्राम हेरोइन ले जाते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर निहाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह (26), हरविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र श्रवण सिंह (24), बूटा सिंह पुत्र बलदेव सिंह (36) एवं सुखविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र गुरदेव सिंह (33) सभी वार्ड नंबर 5 सतीपुरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन