{"_id":"625d25c6c9828437a57cfffc","slug":"rajasthan-news-four-killed-in-massive-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कार की टक्कर से 20 फीट दूर जा गिरी बाइक, पांच साल के बच्चे सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कार की टक्कर से 20 फीट दूर जा गिरी बाइक, पांच साल के बच्चे सहित चार की मौत
Mon, 18 Apr 2022 02:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:18 PM IST
सार
उदयपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के बंबोरा के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग और बच्चा सहित दो महिलाएं शामिल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पातल भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को बंबोरा के समीप एक कार ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक 20 फीट दूर गड्डे में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान बाबूलाल, पत्नी डाई देवी, मां प्रेमी बाई और 5 साल का बेटा छोटू के रूप में हुई है। सचूना पर पहुंचे कुराबड थाना अधिकारी अमित कुमार ने चारों शवों को कुराबड अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। हादसे के बाद चालक कार को छोड कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीएम ने जताया दुख
घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उदयपुर के कुराबड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।