{"_id":"62161549264a51171a20e513","slug":"rajasthan-news-five-and-a-half-kg-of-opium-milk-seized-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साढ़े पांच किलो अफीम का दूध जब्त, बाजार में कीमत 11.50 लाख रुपए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साढ़े पांच किलो अफीम का दूध जब्त, बाजार में कीमत 11.50 लाख रुपए
Wed, 23 Feb 2022 04:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:36 PM IST
सार
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बाड़मेर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। थाना आरजीटी और जिला स्पेशल टीम ने एक छापामार कार्रवाई में पांच किलो 700 ग्राम अफीम का दूध और तस्करी में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया अफीम का दूध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस टीम ने मंगले की बेरी गांव में दबिश देकर एक मकान से पांच किलो 700 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी भी कब्जे में ली है। कार्रवाई की भनक पाते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद अफीम दूध की कीमत बाजार में 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि थाना आरजीटी और जिला स्पेशल टीम ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। फरार तस्कर कुम्भा राम पुत्र अमेदा राम की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार देर शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और सीओ गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन में थानाधिकारी आरजीटी हरचंद राम और डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तस्कर के यहां कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन