फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Fire broke out in a car parked outside the house due to unknown reason, investigation continue

Rajasthan News: घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Wed, 17 Jan 2024 12:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

Karoli: जिला मुख्यालय स्थित मेला दरवाजे के बाहर घर के पास खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर करौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Fire broke out in a car parked outside the house due to unknown reason, investigation continue
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार करौली मेला दरवाजा निवासी शकील खान पुत्र बुलाकी खान कार चालक का काम करता है। शकील खान ने बताया कि दोपहर को उसने अपनी इनोवा कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1:30 बजे अचानक से घर के बाहर खड़ी कार धू-धू कर जलने लगी। पड़ोसी ने कार में आग लगने की सूचना दी। 

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा किया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। क्षेत्रवासियों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed