फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Fighter plane crashes near Uttarlai in Barmer

Rajasthan News: बाड़मेर के उतरलाई के पास फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट की सुझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Mon, 02 Sep 2024 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Sep 2024 11:03 PM IST
सार

बाड़मेर के उतरलाई एयरबेस के पास सोमवार देर शाम एक मिग-29 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को आबादी क्षेत्र से दूर रेत के टीलों की ओर मोड़ा और पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Fighter plane crashes near Uttarlai in Barmer
क्रैश प्लेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के उतरलाई एयरबेस के पास सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जब एक मिग-29 फाइटर प्लेन मनानियों की ढाणी के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट ने सुझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन को आबादी क्षेत्र से दूर रेत के टीलों की तरफ ले गया। हादसे के दौरान पायलट ने समय रहते पैराशूट की मदद से प्लेन से कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि जब फाइटर प्लेन नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन पर था। प्लेन में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट को आपात स्थिति में विमान से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


प्लेन के क्रैश होते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वायुसेना अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर बाड़मेर के जिला कलेक्टर निशांत जैन और एसपी नरेंद्र सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने भी X पर इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर सेक्टर में हो रहे नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई थी। वायुसेना ने यह भी पुष्टि की कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के आदेश
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं, जो इस हादसे के कारणों की जांच करेगी। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल जरूर था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह घटना एक बार फिर से वायुसेना की तत्परता और पायलटों की दक्षता को उजागर करती है, जिनके कारण इस तरह के हादसों में जान-माल की हानि से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed