{"_id":"6588f38b652fd7435b0c8076","slug":"rajasthan-news-deadly-attack-on-a-young-man-with-sharp-weapons-case-registered-against-the-accused-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: धारदार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला, मरा समझकर भागे आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: धारदार हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला, मरा समझकर भागे आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
Mon, 25 Dec 2023 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:44 AM IST
सार
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गए युवक पर कुछ लोगों ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाने में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में एक दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने आए युवक पर कुछ जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाने में नौ नामजद एवं दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक के पिता बलवंत सिंह, निवासी चक 44 एनडीआर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उनका बेटा जगजीत सिंह गांव की एक दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए गया था। रास्ते में विशाल गुडेसर, बलराम, राजकुमार, योगेश, पूजा, रेखा, अनामिका, मैना,अमरपाली मेघवाल निवासी चक 44 एनडीआर और दो अन्य लड़कों ने जगजीत सिंह को पकड़कर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में जगजीत सिंह बेहोश हो गया। इसके बाद भी उसे जान से मारने की नियत से आरोपियों ने उसके सिर में ईंटें मारीं। बाद में वे उसे मरा समझकर उसकी जेब से मोबाइल फोन और 1200 रुपए निकालकर ले गए। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए जगजीत सिंह को पीलीबंगा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन