फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Daughter raped and father murdered killer told the police neighbor committed suicide

राजस्थान: बेटी से दुष्कर्म और पिता की कर दी हत्या, पुलिस से फोन कर हत्यारा बोला- पड़ोसी ने कर ली आत्महत्या

Thu, 17 Feb 2022 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

जयपुर में एक 40 साल के पड़ोसी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी लगी तो वह आरोपी से बात करने गए। इसी दौरान उसने पीड़िता के पिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और पुलिस से फोन कर कहा कि पड़ोसी ने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन
Rajasthan news Daughter raped and father murdered killer told the police neighbor committed suicide
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में आत्महत्या का केस इस तरह बदला कि सभी हैरान रह गए। मामल करणी बिहार थाने का है। यहां सात दिन पहले एक व्यक्ति ने पुलिस से कॉल कर कहा कि उसके पड़ोसी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने भी आत्महत्या मान कर केस की जांच शुरू की। सात दिन बाद जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने फोन पर पुलिस को बुलाया था, वही हत्यारा है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के करणी बिहार थाना क्षेत्र में बीते दिनों 40 साल के नंदलाल ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसके पड़ोसी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान नंदलाल केस में ज्यादा रुचि लेने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक और उसके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे उसने चाकू से गला काटकर पड़ोसी की हत्या कर दी थी। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इधर, आरोपी को गिरफ्तार करने की खबर मृतक की पत्नी को लगी तो वह थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी नंदलाल ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी बेटी के पिता को लगी तो वह उसके पास पहुंचे, इसी दौरान आरोपी ने उनकी हत्या कर दी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed