{"_id":"62177c7c992df94a84112a14","slug":"rajasthan-news-daughter-dies-after-slapping-father-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नकल की आशंका पर पिता ने बेटी को मारा थप्पड़, कुछ देर बार अस्पताल में हो गई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नकल की आशंका पर पिता ने बेटी को मारा थप्पड़, कुछ देर बार अस्पताल में हो गई मौत
Thu, 24 Feb 2022 06:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:09 PM IST
सार
उदयपुर के बिछीवाड़ा गांव में परीक्षा दे रही छात्रा को पिता ने नकल करने की आशंका के चलते सभी के सामने थप्पड़ मार दिया। इससे वह सदमें में आ गई, घर पहुंचने के कुछ देर बात उसकी तबीयत खराब हुई और फिर अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में पिता के थप्पड़ मारने के बाद बेटी की मौत हो गई। पिता ने बेटी को नकल करने की आशंका के चलते थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ से सदमे में आई छात्रा की कुछ देर बात तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छात्रा अंजली पटेल फलासिया थाना के बिछीवाड़ा गांव में रहती थी। गुरुवार को वह माध्यमिक स्कूल में आठवीं प्री बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। इस दौरान शिक्षक को शक हुआ कि वह नकल कर रही है। शिक्षक ने स्कूल में ही लाइब्रेरियन पद पर कार्यरत अंजली के पिता हेमराज पटेल को बुलाया और उसके नकल करने की जानकारी दी।
इससे गुस्साए पिता ने सभी बच्चों के सामने अंजली को थप्पड़ मार दिया। सभी के सामने पिटाई होने से अंजली तनाव में आई और रोते हुए परीक्षा देने लगी। घर जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो हुई तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।