{"_id":"6209eee9c05a8666295340dc","slug":"rajasthan-news-contractor-raped-12-year-old-girl-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: चप्पल दिलाने के बहाने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रोने लगी तो छोड़कर भाग गया ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: चप्पल दिलाने के बहाने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रोने लगी तो छोड़कर भाग गया ठेकेदार
Mon, 14 Feb 2022 11:25 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:25 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर में एक ठेकेदार ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पीड़ता को सामान दिलाने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में एक ठेकेदार ने 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी पीड़िता को चप्पल दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के रोने और जोर-जोर से चिल्लाने के कारण वह उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मजदूरी का काम करने वाली अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता भी गुजरात में मजदूरी का काम करते हैं। रविवार को पीड़िता की मां को काम दिलाने वाला ठेकेदार आजाद हुसैन उसके घर आया। चप्पल और अन्य जरूरत का सामान दिलाने के लिए वह 12 साल की नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। रास्ते में एक पार्क के पास उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उससे चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ठेकेदार आजाद हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वारदात के बाद वह भागने की फिराक में था।
विज्ञापन