{"_id":"65efe72d89b3b6be5f00259c","slug":"rajasthan-news-congress-mla-received-threat-of-assault-over-phone-case-registered-with-police-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली मारपीट करने की धमकी, पुलिस में मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली मारपीट करने की धमकी, पुलिस में मामला दर्ज कराया
Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
सार
Nagaur: जिले के मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने फोन पर गाली-गलौच और धमकी देने के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। गैसावत मकराना से कांग्रेस विधायक है।
विज्ञापन
विधायक जाकिर हुसैन गैसावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को एक युवक द्वारा फोन पर गाली-गलौच करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। विधायक ने इस संबंध में मकराना थानाधिकारी को शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नागौर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष जाकिर गैसावत मकराना से कांग्रेस के विधायक हैं।
विज्ञापन
विधायक जाकिर गैसावत ने मकराना थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह उनके निजी मोबाइल पर किसी राजेंद्र चौधरी उर्फ राजू नाम के युवक का फोन आया था। युवक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नागौर आने पर उनके साथ मारपीट करने और मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने इस धमकी प्रकरण पर कहा कि जब विधायक को इस तरह की धमकी मिल रही है तो इससे साफ दिखाई देता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। पंचायत समिति, मकराना की साधारण सभा की बैठक में भी उसने बदतमीजी की गई थी और पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई थी। इसके बाद अब फोन पर मारपीट करने की धमकी मिली है।
विज्ञापन