फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Congress leader Raghu Sharma attacked BJP PM Modi

Rajasthan: कांग्रेस नेता रघु शर्मा बोले- सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल, कांग्रेस सरकार होगी रिपीट

Sun, 01 Jan 2023 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 Jan 2023 06:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। आम जनता को झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश के सामने उजागर हो गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News Congress leader Raghu Sharma attacked BJP PM Modi
अजमेर पहुंचे कांग्रेस नेता रघु शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक रघु शर्मा ने कहा कि सत्ता व संगठन में बेहतर तालमेल है। राजस्थान में इस बार कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। रघु शर्मा रविवार को अजमेर प्रवास पर थे। इस दौरान सर्किट हाउस पर उन्होंने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत की। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में 15 दिन तक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की रीतियों और नीतियों के प्रति निष्ठा प्रकट की है। सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। 

विज्ञापन


रघु शर्मा ने कहा कि आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं करने वाले अफसरों को अपना रव्वैया बदलना पड़ेगा। उन्होंने अजमेर नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे यूजर चार्जेस को अनुचित बताया। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत कर भाजपा बोर्ड द्वारा की जा रही अवैध वसूली को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा की कथनी और करनी में फर्क   
कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। आम जनता को झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई है। भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश के सामने उजागर हो गया है। जब कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 115-120 डॉलर प्रति बैरल थी, तब केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के भाव बढ़ाए थे। पिछले एक माह में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट आई है उसके बावजूद केंद्र सरकार तेल की कीमतों में कमी नहीं कर रही है। जिससे महंगाई बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती नहीं करने के कारण केंद्र सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है। युवा कांग्रेस संसद से सड़क तक इस मुद्दे को उठाएगी और गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर भाजपा की  कथनी और करनी को उजागर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed