{"_id":"6324a3261877ee279b5fd8e8","slug":"rajasthan-news-cm-gehlot-attacked-pm-modi-and-shah-horse-trading","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पीएम मोदी और शाह हॉर्स ट्रेडिंग का नया मॉडल देश में ला रहे, सीएम गहलोत का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पीएम मोदी और शाह हॉर्स ट्रेडिंग का नया मॉडल देश में ला रहे, सीएम गहलोत का तंज
Fri, 16 Sep 2022 09:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:54 PM IST
सार
Rajasthan News: गहलोत ने कहा, विधायक भेड़ बकरियों की तरह बिकने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। दुख की बात है कि विधायक बिक रहे हैं और उन्हें खरीदा जा रहा है। कांग्रेस और अन्य पार्टियाों के नेताओं पर ईडी और सीबीआई का दबाव डाल कर उद्योगपतियों से पैसा लेकर इन नेताओं को खरीदा जाता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर भाजपा पर हमला बोला। गहलोत कहा, भाजपा जो देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है, वह आने वाले समय में देश के लिए बहुत बड़ा घातक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हॉर्स ट्रेडिंग का नया मॉडल देश में ला रहे हैं। खरीद-फरोख्त की राजनीति अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुई बाद में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, अब गोवा में हो रही है। राजस्थान में इन्होंने कोशिश की पर मुंह की खानी पड़ी थी। यह खतरनाक खेल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर भीलवाड़ा जिले के बीगोद उपखंड पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कोई जाती दुश्मनी नहीं है। मैं दिल से कह रहा हूं कि यह हॉर्स ट्रेडिंग का जो खेल खेला जा रहा है यह बड़ा खतरनाक साबित होगा। अगर आप खरीद के राजनीति कर रहे हैं तो फिर देश में चुनाव कराए क्यों जा रहे हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा, विधायक भेड़ बकरियों की तरह बिकने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। दुख की बात है कि विधायक बिक रहे हैं और लोग खरीद रहे हैं। कांग्रेस हो या अन्य पार्टियां सभी पर ईडी और सीबीआई का दबाव डाल कर उद्योगपतियों से पैसा लेकर इन नेताओं को खरीदा जाता है। खरीद कर अगर सरकारें, बदलेंगे तो देश में लोकतंत्र कहां रहा। सीएम गहलोत ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा घबरा गई है और अब राहुल गांधी पर अटैक कर रही है।
विज्ञापन