{"_id":"620e6ec7c5c787599212634b","slug":"rajasthan-news-cm-ashok-gehlot-targeted-bjp-and-rss-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा - भाजपा और आरएसएस का लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सीएम गहलोत ने कहा - भाजपा और आरएसएस का लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं
Thu, 17 Feb 2022 09:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 09:20 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जमकर प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को लुधियाना में उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए नशा एक बड़ा मुद्दा है। अब कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य को नशामुक्त करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरणजीत चन्नी को कांग्रेस ने पंजाब में सीएम फेस बनाया है। इससे पूरे देश में संदेश पहुंचा है कि कांग्रेस ने पंजाब के विकास के लिए एक दलित चेहरे पर भरोसा जताया है। मैं सीएम चन्नी को पांच साल से जानता हूं, उनका बात रखने का अलग ही अंदाज है। ये बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को पंजाब के लुधियाना में कहीं। वे कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा भाजपा और आरएसएस का लोकतंत्र से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। पिछली बार जरूर प्रदेश में आप का माहौल बना था, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को चुना। उन्होंने कहा कि नशे का मुद्दा पंजाब के लिए बड़ा है। एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकार पंजाब को नशामुक्त करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत के अलावा कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को भी पंजाब में स्टार प्रचारक बनाया है। सचिन पायलट कई दिन से पंजाब में रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में वे प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन