फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news: Clerk Beat The School principal in Chittourgarh, Khap Panchayat Imposed 51 Thousand Fine On The Clerk

राजस्थान: प्रिंसिपल को पीटा तो खाप पंचायत ने बाबू पर लगाया 51 हजार का जुर्माना, मंदिरों में रखने होंगे घी के पीपे 

Sat, 12 Feb 2022 12:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Feb 2022 12:35 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला शिक्षक को नोटिस दिया तो उसका परिचित बाबू इस बात से नाराज हो गया। उसने गांव पहुंचकर प्रिंसिपल की चप्पलों से पिटाई कर दी। खाप पंचायत ने बाबू को दोषी मानते हुए उस पर जुर्माना लगाया है।  

विज्ञापन
Rajasthan news: Clerk Beat The School principal in Chittourgarh, Khap Panchayat Imposed 51 Thousand Fine On The Clerk
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में खाप पंचायत का एक फैसला चर्चा में हैं। पंचायत ने धांगड़मऊ स्कूल में पदस्थ एक बाबू पर 51 हजार का जुर्माना और गांव के मंदिरों में घी के दो पीपे रखवाने का आदेश दिया है। दरअसल, स्कूल के प्रिंसिपल ने एक महिला टीचर को नोटिस दिया था। इस बात से नाराज उसके परिचित बाबू ने प्रिंसिपल की चप्पल से पिटाई कर दी। गांव वालों ने प्रिंसिपल से पिटाई का मामला खाप पंचायत में रखा, सुनवाई के बाद खाप ने अपना फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रावतभाटा के बोराव गांव में स्थित पारसमल कजोड़ीमल शर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रमेश शर्मा ने विभागीय कार्य को लेकर महिला टीचर को नोटिस दिया था। इससे नाराज धांगड़मऊ स्कूल के बाबू जगदीश टेलर बोराव गांव पहुंचे। यहां एक सैलून पर प्रिंसिपल और बाबू की मुलाकात हुई, कुछ देर बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और बाबू ने चप्पल उतारकर प्रिंसिपल को पीट दिया। गांव वालों ने प्रिंसिपल का समर्थन कर पंचायत बुलाई। 
विज्ञापन


गांव वाले प्रिंसिपल के समर्थन में आए
पंचायत में गांव के लोगों ने प्रिंसिपल के साथ हुई पिटाई को गलत बताया। पंचों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बाबू को गुनहगार माना। सजा के रूप में पंचायत ने उसे 51 हजार रुपए जुर्माना देने के साथ गांव के हनुमान मंदिर और माता मंदिर में घी के दो पीपे रखवाने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed