{"_id":"6220d82a254e9a682d54063a","slug":"rajasthan-news-bhilwara-collector-ashish-modi-gave-a-tricycle-to-divyang","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दिव्यांग को देख भीलवाड़ा कलेक्टर ने रुकवाई गाड़ी, बात कर मौके पर दिलाई ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दिव्यांग को देख भीलवाड़ा कलेक्टर ने रुकवाई गाड़ी, बात कर मौके पर दिलाई ट्राई साइकिल
Thu, 03 Mar 2022 08:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:30 PM IST
सार
भीलवाड़ा कलेक्टर ने रास्ते में दिखे दिव्यांग से गाड़ी से उतर कर बात की और उसे ट्राई साइकिल भी दिलाई। इससे खुश हुए दिव्यांग ने कहा कि अब मुझे कहीं भी आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
दिव्यांग ने दिया धन्यवाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर की संवेदनशीलता का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। कलेक्टर आशीष मोदी गुरुवार को ऑफिस जा रहे थे, इस दौरान उनकी नजर दिव्यांग प्रभुलाल गुर्जर पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बाहर आकर दिव्यांग से बात की। इसके बाद उन्होंने दिव्यांग को ट्राई साइकिल दिलाई, इस पर उसने हाथ जोड़कर कलेक्टर को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन
दरअसल, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने जहाजपुर तहसील के बावड़ी तसवारिया निवासी दिव्यांग प्रभुलाल गुर्जर पुत्र सुखदेव गुर्जर को देखा तो गाड़ी रुकवा कर उससे बात की। इसके बाद उन्होंने दिव्यांग के साथी से कहा प्रभुलाल को कलेक्ट्रेट कार्यालय आने के लिए कहा।
विज्ञापन
कलेक्टर ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग से दिव्यांग को ट्राई साइकिल दिलवाई और पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। ट्राई साइकिल मिलने के बाद प्रभुलाल ने कलेक्टर का आभार जताया। दिव्यांग ने कहा कि अब मुझे आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन