फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Accused Arrested for Threatening Haryana Congress leader Kuldeep Bishnoi

Rajasthan: कांग्रेस नेता कुलदीप को धमकी देकर दो करोड़ की फिरौती मांगने वाला बीकानेर से गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 05:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 05:25 PM IST
सार

हरियाणा के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए की मांग की थी। 

विज्ञापन
Rajasthan news Accused Arrested for Threatening Haryana Congress leader Kuldeep Bishnoi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के कांग्रेस नेता और आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई को धमकी देने वाले युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने आरोपी को ट्रेस कर बीकानेर के गांव मोडायत में रहने वाले अशोक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आरोपी को हिसार कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधायक कुलदीप बिश्नोई और उनके पीए भूप सिंह ने आदमपुर थाना में धकमी देकर फिरौती मांगने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विधायक और उनके पीए को व्हाट्सएप कॉल कर दो करोड़ रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर विधायक कुलदीप और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद हिसार पुलिस ने विधायक की सुरक्षा में छह जवान को तैनात किया था। 
विज्ञापन


आरोपी अशोक ने मोबाइल एप्प से विदेशी नंबरों का प्रयोग कर धमकी भरे मैसेज और फोटो कुलदीप और उनके पीए को भेजे थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने सायबर टीम की मदद से अशोक के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया और उसे बीकानेर के  मोड़ायत से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर धमकी देने का कारण जानने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed