{"_id":"65f6c3b45d96d2ad280850ba","slug":"rajasthan-news-3-tehsildars-changed-in-abu-road-in-24-days-order-issued-a-few-hours-before-code-of-conduct-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आबूरोड में 24 दिन में बदले 3 तहसीलदार, आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे पहले आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आबूरोड में 24 दिन में बदले 3 तहसीलदार, आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे पहले आदेश जारी
Sun, 17 Mar 2024 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:49 PM IST
सार
Abu Road: प्रदेश सरकार कुछ और करे ना करे धड़ल्ले से स्थानांतरण जरूर कर रही है। आचार संहिता लागू होने के कुछ घंटे पहले राजस्व मंडल द्वारा किए गए स्थानांतरणों में तीन दिन पहले यहां पदस्थापित तहसीलदार अपूर्व गौतम को यहां से हटाकर पीपलखूंट, प्रतापगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पूर्व राजस्व मंडल द्वारा शनिवार को किए गए 13 तहसीलदारों के स्थानांतरण में 3 दिन पूर्व आबूरोड का पदभार संभालने वाले तहसीलदार अपूर्व गौतम को पीपलखूंट, जिला प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। उनके स्थान पर मुरलीधर जोशी आबूरोड के नए तहसीलदार के रूप में पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार को बदले तीन महीने से ज्यादा का समय बीत गया है। इन तीन महीनों को दौरान सरकार ने आमजन के लिए भले ही कोई विशेष कार्य नहीं किए हैं लेकिन अपने चहेते मातहत अधिकारियों को इधर-उधर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 की शनिवार को लागू हुई आचार संहिता से महज कुछ घंटे पूर्व राजस्व मंडल द्वारा 13 तहसीलदारों के स्थानांतरण कर दिए गए। इस मामले में सबसे बड़ी ध्यान देने वाली बात यह है कि आबूरोड में बीते 24 दिनों में यह तीसरे तहसीलदार का स्थानांतरण है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजस्व मंडल द्वारा सबसे पहले 22 फरवरी 2024 को आबूरोड में पदस्थापित तहसीलदार सुनीता चारण के स्थान पर मंगलाराम को लगाया गया था। उन्होंने 25 फरवरी 2024 को पदभार संभाला था। इसके बाद मंगलाराम को हटाकर अपूर्व गौतम को तहसीलदार लगाया गया। 13 मार्च 2024 को ज्वाइन करने वाले अपूर्व गौतम को महज 3 दिन बाद हटा दिया गया। अब पीपलखूंट से मुरलीधर जोशी को लगाया गया है। राजस्व मंडल की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।