{"_id":"5ffee01d4ba29279be45aa9c","slug":"rajasthan-mla-slapped-a-doctor-the-rest-of-the-doctors-refused-to-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विधायक ने थप्पड़ जड़ा तो भड़के चिकित्सक, काम से किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: विधायक ने थप्पड़ जड़ा तो भड़के चिकित्सक, काम से किया बहिष्कार
Thu, 14 Jan 2021 12:18 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
MLA slaps doctor, police registers case
- फोटो : सोशल मीडीया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के डूंगरपुर में भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक रामप्रसाद डिन्डोर ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ बदसलूकी की और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, विधायक किसी बात पर डॉक्टर पर इतना भड़क गए कि अपना आपा खो बैठे और हाथापाई पर उतर आए। रामप्रसाद की इस हरकत के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार कर दिया है।
यह मामला सागवाड़ा इलाके के सरकारी अस्पताल का है, जहां से रामप्रसाद डिन्डोर विधायक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पास लोग डॉ. लबाना की शिकायत लेकर आ रहे थे। हाल ही में एक दिव्यांग ने भी लबाना की शिकायत की थी । उसने बताया था कि उसकी पत्नी का प्रसव कराने के एवज में डॉक्टर लबाना ने उससे पांच हजार रुपये ले लिए। रामप्रसाद ने कहा कि इस मामले की सच्चाई जानने के लिए मैं अस्पताल गया था। वहां डॉक्टर से कहासुनी हो गई, लेकिन मैंने वहां किसी से मारपीट नहीं की।
वहीं, इस पूरे मामले पर डॉक्टर लबाना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, ‘मुझे जब पता चला कि विधायक रामप्रसाद अस्पताल आए हुए हैं और मुझसे मिलना चाहते हैं तब मैं तुरंत उनसे मिलने चला गया। उनके साथ एक और शख्स आया हुआ था, जो मुझ पर रुपये लेकर इलाज करने का इल्जाम लगा रहा था। मैंने जब उन्हें कहा कि मैंने किसी से भी रुपये नहीं लिए हैं तब उसने बोला कि उसने सिस्टर के हाथ में रुपये रखे थे। इस बात पर बहस हो ही रही थी कि विधायक ने मुझे थप्पड़ मार दिया और गाली देने लगे। डॉक्टर ने आगे कहा कि इस घटना का सबूत वीडियो में भी है। बता दें, पुलिस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।