फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minor girl from Chhattisgarh came to meet lover in dholpur

Rajasthan: घर से भागी छात्रा रुपए लाना भूली तो प्रेमी ने फोन कर लिया बंद, गलती से धौलपुर स्टेशन पर उतरी

Wed, 02 Mar 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Mar 2022 03:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक छात्रा अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से भागकर आगरा जा रही थी। रास्ते में फोन पर प्रेमी से बात होने पर उसने बताया कि वह जल्दी में रुपए लाना भूल गई। इसके बाद उसके प्रेमी ने अपना फोन बंद कर लिया। 

विज्ञापन
Rajasthan Minor girl from Chhattisgarh came to meet lover in dholpur
बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने की काउंसलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की रहने वाली दसवीं कक्षा की स्कूल टॉपर छात्रा प्रेमी से मिलने के लिए घर से भाग आई। प्रेमी से मिलने जा रही छात्रा गलती से आगरा की जगह धौलपुर स्टेशन पर उतर गई। उसने अपने प्रेमी को कॉल किया तो उसका फोन बंद मिला, इससे परेशान छात्रा रोने लगी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे देखा बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर और नरगिस शरीफी के सामने पेश किया।  

विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवि पचौरी ने बच्ची की काउंसलिंग कर उसके और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। समिति ने बच्ची को सखी वन स्टाप सेंटर में प्रवेशित करवाया और परिजनों को धौलपुर बुलाया है। समिति अध्यक्ष पचौरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से माता-पिता के आने पर बालिका के हित को ध्यान में रखते निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पैसे नहीं थे तो प्रेमी ने बंद कर लिया फोन 
काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि छत्तीसगढ़ से ट्रेन में चढ़ने से पहले उसक प्रेमी से बात हुई थी। उसने छात्रा से पूछा था कि उसके पास खाने और किराए के लिए पैसे हैं। इस पर छात्रा ने कहा कि जल्दी में वह पैसे लेना भूल गई, यह सुनते ही उसके प्रेमी ने फोन बंद कर लिया। आगरा में प्रेमी के मिलने की बात सोचकर वह ट्रेन में बैठ गई, लेकिन गलती से धौलपुर उतर गई। यहां आकर उसने प्रेमी को कॉल लगाया तो उसका नंबर बंद बता रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस 
छात्रा के पिता छत्तीसगढ़ में खेती किसानी का काम करते हैं। पिता को बेटी के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटी सुबह घर से स्कूल के निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची है। आसपास पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर छग पुलिस बालिका की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed