फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan made a record by seizing illegal material worth more than Rs 105 crore in 8 days Rajasthan Election

Rajasthan Election: 8 दिन में 105 करोड़ से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त, राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड

Wed, 18 Oct 2023 10:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Oct 2023 10:14 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के उपायुक्त अजय भादू ने जयपुर में एनफोर्समेंट एजेंसियों की राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि अभी तक राजस्थान में सीजर संबंधी काम शानदार रहा है। 9 दिन में 105 करोड़ से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
Rajasthan made a record by seizing illegal material worth more than Rs 105 crore in 8 days Rajasthan Election
एनफोर्समेंट एजेंसियों की राज्य स्तरीय बैठक जयपुर में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान में एनफोर्समेंट एजेंसियों के सीजर संबंधी काम की भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशंसा की है। आयोग के उपायुक्त अजय भादू ने जयपुर में एनफोर्समेंट एजेंसियों की राज्य स्तरीय बैठक में कहा कि अभी तक राजस्थान में सीजर संबंधी काम शानदार रहा है। आयोग के निर्देश पर एनफोर्समेंट एजेंसियां 2018 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बेहतरीन काम कर रहीं हैं। 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एजेंसियों ने 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, उपायुक्त अजय भादू बुधवार को जयपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय अनुवीक्षण की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए एप ESMS के संबंध में एनफोर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल ऑफिसर, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एनफोर्समेंट एजेंसियों के जिला नोडल ऑफिसर की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर जिले के सीजर संबंधी काम की तारीफ की। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में एनफॉर्समेंट एजेंसियों के स्टेट नोडल ऑफिसर के साथ बैठक और जिलों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई थी। जिसमें निर्वाचन में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए ईएसएमएस ( चुनावी जप्ती प्रबंधन प्रणाली) एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed