{"_id":"6446b1f9d98d5894ac014725","slug":"rajasthan-love-story-sister-attacked-brother-along-with-lover-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Love Story: प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने भाई पर किया हमला, प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Love Story: प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने भाई पर किया हमला, प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा
Mon, 24 Apr 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:14 PM IST
सार
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक बहन ने अपने ही भाई पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बहन व उसका प्रेमी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के दिवेर थाना इलाके में एक बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई पर तलवार से हमला कर दिया। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिवेर थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया, 22 अप्रैल सुबह चार बजे सूचना मिली कि बरजाल गांव में पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। मौके पर धोलिया की जड़ बरजाल पहुंचे। जहां सोहन सिंह (36) पुत्र लाल सिंह रावत खून से लथपथ मिला, जिसे इलाज के लिए देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। बाद में सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जमना (35) शादी के बाद से अपने पति पुन सिंह से अनबन होने के कारण पीहर ही रहती है। पिता के पास जयराम पुत्र हुक्माराम गुर्जर निवासी आंजना थाना देवगढ़ का आना-जाना था।
विज्ञापन
जमना और जयराम के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। 22 अप्रैल की रात जयराम गुर्जर घर आया। अपनी बहन को समझाने के लिए खेत पर पिता के पास गया। इससे गुस्साए जयराम और जमना ने मारपीट शुरू कर दी। जयराम ने तलवार से 4-5 वार कर दिए।
विज्ञापन
बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जयराम गुर्जर और जमना देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जमना देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि जयराम गुर्जर को पीसी में भेजा गया है।