फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Judge sangeet Lodha starts the first National Lok Adalat of 2020 in jaipur

राजस्थान : न्यायाधीश लोढ़ा ने शुरू की इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 

Sat, 08 Feb 2020 02:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 08 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Judge sangeet Lodha starts the first National Lok Adalat of 2020 in jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकण के कार्यकारी अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने जयपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू की। यह इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत है।

विज्ञापन


इस मौके पर लोढ़ा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राज्यभर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में प्रकरणों के निस्तारण के लिए उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ अदालतों में 789 पीठ का गठन किया गया है तथा इनमें 2.60 लाख से अधिक प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


लोढ़ा ने बताया कि इन प्रकरणों में 1.04 लाख से अधिक प्री लिटिगेशन के प्रकरण और 1,55,695 (करीब डेढ़ लाख) लंबित प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 60 हजार से अधिक मामले अनादरण, 10 हजार वाहन बीमा, 11 हजार पारिवारिक विवाद, 31 हजार सिविल प्रकरण तथा 35 हजार फौजदारी योग्य प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोढ़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी लोक अदालतों में सहयोग मिल रहा है तथा राज्य सरकार भी लगभग 10 हजार से अधिक मुकदमे वापस लेगी।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गोर्वधन बारदार, न्यायमूर्ति डी.सी. सोमानी, न्यायमूर्ति जी. आर. मूलचंदानी, न्यायमूर्ति पंकज भंडारी, न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह, न्यायमूर्ति एन एस ढड्ढा तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक कुमार जैन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed