फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Journalist arrested in REET paper leak cases

राजस्थान: रीट पेपर लीक मामले में एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 04:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Feb 2022 04:00 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ने जालौर जिले से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले में एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Rajasthan Journalist arrested in REET paper leak cases
रीट पेपर लीक मामले में एक पत्रकार गिरफ्तार। - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (रीट) पेपर लीक मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। इसी बीच रीट पेपर लीक मामले में शनिवार को एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर को गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा ने जालौर जिले से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले में एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर को गिरफ्तार किया। विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जालौर जिले के ग्राम सेवक नरेंद्र से पूछताछ के दौरान पेपर लीक मामले में एक न्यूज चैनल के रिर्पोटर बाबूलाल मीणा की संलिप्तता पाई गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मीणा दौसा जिले के रहने वाले हैं और वह पिछले दस वर्षों से जालौर के एक न्यूज चैनल से जुड़े हुए हैं। राठौड़ के मुताबिक, मीणा ने भी रीट परीक्षा दी है। पिछले साल सितंबर में हुई पेपर लीक मामले के सिलसिले में एसओजी अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा और उससे जुड़े संगठन सरकार, मंत्री और कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इन्हीं आरोप का जवाब देते हुए बुधवार को आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा था कि किसी पर आरोप लगाना आसान है। आरोप साबित हुए तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।  

दरअसल, आयुर्वेद राज्यमंत्री सुभाष गर्ग एसबीके स्कूल के एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। यहां उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट रक्ताल्पता नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीट मामले में आरोप सिद्ध होते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि किसी के बारे में कुछ भी कह देना आसान बात है, लेकिन आरोप सिद्ध करना उतना ही मुश्किल। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सिर्फ इसलिए आया, क्योंकि शिक्षक रहा हूं। एक शिक्षक संवेदनशील होता है, हालांकि कुछ शिक्षकों की वजह से हमें कई बार शर्मसार भी होना पड़ता है।  


घर के आसपास लगाए थे पोस्टर
रीट पेपर लीक मामले में विपक्ष लगातार मंत्री डॉ. गर्ग पर आरोप लगा रहा है। कुछ दिनों पहले भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में मंत्री गर्ग के घर के आस-पास और उनके होर्डिंग्स के नीचे रीट मामले से जुड़े पोस्टर लगाए दिए थे। इन पर रीट पेपर के लिए यहां संपर्क करें, राजीव गांधी स्टडी सर्किल जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। भाजपा युवा मोर्चा ने इस तरह के पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed