फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Jai Narain Vyas University administration sought demands 15 hundred pensioners will get pension

राजस्थान: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने आठवें दिन तोड़ा अनशन, जेएनवीयू प्रशासन ने मानी ये मांगें

Wed, 09 Feb 2022 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 PM IST
सार

जोधपुर के महात्मागांधी अस्पातल में भर्ती पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी ने मंगलवार देर रात अनशन तोड़ दिया। उनके इस अनशन से 15 सौ पेंशनर्स को पेंशन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Jai Narain Vyas University administration sought demands 15 hundred pensioners will get pension
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने जूस पीकर तोड़ा अनशन। - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के महात्मागांधी अस्पातल में भर्ती पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और जयनारायण व्यास विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने पेंशन और छात्र हितों को लेकर की जा रहीं उनकी मांगें मान ली हैं। मंगलवार रात दस बजे एडीएम द्वितीय राजेन्द्र डागा और विवि के वित्त नियंत्रक मंगलाराम विश्नोई ने जूस पिलाकर दोनों का अनशन खत्म कराया।  

विज्ञापन


दरअसल, जेएनवीयू दीक्षांत समारोह में पेंशन और छात्रहित की मांगों केा लेकर प्रदर्शन किया था। इस पर रविंद्र भाटी और मोहन भाटी सहित आठ छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के अलावा अन्य सभी को जमानत मिल गई थी। इसके बाद दोनों ने एक फरवरीसे जेल में अनशन शुरू कर दिया था। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार रात उनकी मांगें मान ली गईं और उन्होंने अनशन तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed