{"_id":"5c839382bdec222dc912f467","slug":"rajasthan-indian-army-shot-a-pakistani-drone-along-international-border-in-sri-ganganagar-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की सीमा पर फिर भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की सीमा पर फिर भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
Sat, 09 Mar 2019 03:50 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 09 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगते बॉर्डर पर शनिवार को फिर पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया, जिसे सेना ने मार गिराया। इससे पूर्व बीकानेर से लगते बॉर्डर पर ड्रोन को वायु सेना ने मार गिराया था। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना की गतिविधियों की जासूसी करने के लिए बार-बार कैमरे लगे ड्रोन उड़ा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर में हिंदूमल कोट बॉर्डर के पास से पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसे सेना ने जमीन से फायरिंग के जरिए मार गिराया। इस कार्रवाई के दौरान सीमावर्ती गांव कोनी में ड्रोन के नीचे गिरने की जानकारी के चलते ऐहतियातन निवासियों से कहा गया है कि यदि खेतों में संदिग्ध वस्तु मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस अथवा सेना को दी जाए। ग्रामीणों ने गोलियां चलने व कुछ धमाकों की आवाज की पुष्टि की, लेकिन सेना ने इस घटना की अब तक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईएएफ ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया था जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे। वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बदले की कार्रवाई के प्रयास में है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच इस ड्रोन को गिराया गया है। मालूम हो कि 27 फरवरी को भी कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।
विज्ञापन