फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan indian air force 17 day air exercise notam jaisalmer barmer jodhpur pakistan border

राजस्थान: वायुसेना का बड़ा हवाई अभ्यास, पाकिस्तान सीमा तक आरक्षित हुआ एयरस्पेस; बढ़ी हलचल

Sat, 05 Sep 2026 10:31 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2026 10:31 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना ने पश्चिमी राजस्थान में 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हवाई गतिविधियों के लिए बड़े हिस्से का एयरस्पेस आरक्षित किया है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर और नाल-बीकानेर क्षेत्र शामिल हैं। इसी अवधि में भारत-जापान ‘वीर गार्जियन 2026’ और बहुराष्ट्रीय ‘तरंग शक्ति 2026’ जैसे अभ्यास प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
rajasthan indian air force 17 day air exercise notam jaisalmer barmer jodhpur pakistan border
भारतीय वायुसेना - फोटो : IAF

विस्तार

भारतीय वायुसेना पश्चिमी राजस्थान में 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक बड़े स्तर का हवाई अभ्यास करने जा रही है। इसके लिए 17 दिनों के लिए हवाई क्षेत्र आरक्षित किए जाने का नोटम जारी हुआ है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर के साथ बीकानेर के नाल क्षेत्र के आसपास भी हवाई गतिविधियों के लिए प्रतिबंध लागू रहेंगे। कुछ आरक्षित क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 20 किलोमीटर तक की दूरी में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


40 हजार फीट तक आरक्षित हुआ हवाई क्षेत्र
जारी नोटम के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के निर्धारित क्षेत्रों में करीब 40 हजार फीट तक का हवाई क्षेत्र सैन्य गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है। इसका असर जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर सेक्टर के साथ नाल-बीकानेर के आसपास के हवाई क्षेत्र पर भी रहेगा।
विज्ञापन


क्या होता है NOTAM?
नोटम यानी ‘नोटिस टू एयर मिशन्स’ एक मानक विमानन सूचना होती है। इसके जरिए पायलटों, एयरलाइंस और अन्य हवाई क्षेत्र उपयोगकर्ताओं को किसी क्षेत्र में अस्थायी प्रतिबंध, खतरे या विशेष हवाई गतिविधि की जानकारी दी जाती है। इसलिए नोटम जारी होना अपने आप में सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं माना जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में लगातार दो बड़े हवाई अभ्यासों की तैयारी
पश्चिमी राजस्थान में इस अवधि के दौरान दो प्रमुख हवाई अभ्यासों की तैयारी चल रही है। भारत-जापान का ‘वीर गार्जियन 2026’ अभ्यास जोधपुर में आयोजित होना है, जिसके बाद बहुराष्ट्रीय ‘तरंग शक्ति 2026’ अभ्यास प्रस्तावित है। ‘वीर गार्जियन’ में पहली बार जापानी एफ-2ए लड़ाकू विमानों के भारतीय वायुसेना स्टेशन से संचालन की जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान की सीमा के पास गतिविधियों पर निगाह
राजस्थान का यह क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा के नजदीक है, इसलिए इतने बड़े पैमाने पर हवाई क्षेत्र आरक्षित किए जाने से पड़ोसी देश की निगाह इस गतिविधि पर बनी हुई है। कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तान की ओर से निगरानी बढ़ाने और रक्षा अधिकारियों की बैठक की बात कही गई है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।


यह भी पढ़ें: कांग्रेस का फेरबदल: पंजाब से हटे भूपेश बघेल, पार्टी ने अब सचिन पायलट को बनाया नया प्रभारी; सौंपी जिम्मेदारी

सीमा के पास बढ़ी सैन्य गतिविधि, देश-दुनिया की नजर
जैसलमेर से जोधपुर और बीकानेर तक बड़े हवाई क्षेत्र को आरक्षित किए जाने के कारण पश्चिमी सीमा का आसमान सितंबर में सैन्य गतिविधियों के लिहाज से बेहद सक्रिय रहने वाला है। आने वाले दिनों में इन अभ्यासों के दौरान भारतीय और विदेशी वायुसेनाओं की गतिविधियों पर सुरक्षा विशेषज्ञों और पड़ोसी देशों की निगाह बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed