{"_id":"574d66e94f1c1b2609108e70","slug":"rajasthan-ias-neeraj-k-pawan-arrested-in-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजे गए वरिष्ठ IAS और RAS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजे गए वरिष्ठ IAS और RAS
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 31 May 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन और वरिष्ठ आरएएस अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर रिश्वत लेकर टेंडर देने का आरोप है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार नीरज के. पवन, अनिल कुमार अग्रवाल, लेखाधिकारी दीपा गुप्त, स्टोर कीपर जोजी वर्गिस और दलाल अजीत सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इन दोनों अधिकारियों ने अपनी आवाज के नमूने देने से पहले मना कर दिया था जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने सबसे पहले नीरज के. पवन के घर से दलाल सोनी द्वारा उपलब्ध कराई गई कार व स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन