फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Hundreds gather at graveyard after rumours of COVID victim being alive in grave after 21 days

अजब: कब्र में दफन शख्स के जिंदा होने की अफवाह फैली, 21 दिन पहले कोरोना से हुई थी मौत

Wed, 02 Jun 2021 11:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 02 Jun 2021 11:29 AM IST
सार

पुलिस ने बताया, 'जिले में अचानक अफवाह फैल गई कि 21 दिन पहले जान गंवा चुका एक शख्स, जिसे कब्र में दफन कर दिया गया था, वह अभी जीवित है।

विज्ञापन
Rajasthan Hundreds gather at graveyard after rumours of COVID victim being alive in grave after 21 days
कब्र में दफन शख्स के जीवित होने की अफवाह फैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले में बेहद अजब मामला सामने आया। दरअसल, यहां कब्र में दफन एक शख्स के जिंदा होने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद सैकड़ों लोग कब्रिस्तान में जुट गए। बता दें कि वह शख्स कोरोना संक्रमित था और 21 दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम सीकर जिले के कोतवाली पुलिस इलाके का है। पुलिस ने बताया, 'जिले में अचानक अफवाह फैल गई कि 21 दिन पहले जान गंवा चुका एक शख्स, जिसे कब्र में दफन कर दिया गया था, वह अभी जीवित है। इसके बाद मृतक का बेटा आदिल व अन्य लोग कब्रिस्तान पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वे लोग कब्र खोदने की मांग करने लगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे संभाले हालात

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर लोगों ने बताया कि कोरोना से 21 दिन पहले जान गंवा चुके शख्स के कब्र में जिंदा होने की अफवाह फैली थी। सीकर कोतवाली के एएसआई हिदायत अली ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी ने आदिल को बताया था कि उसके पिता कब्र में जीवित हैं। पुलिस उस शख्स को तलाश रही है, जिसने यह अफवाह फैलाई। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed