{"_id":"5f08b9c98ebc3e639a6a8af7","slug":"rajasthan-horse-trading-news-sog-registers-fir-in-horse-trading-case-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई, एसओजी ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई, एसओजी ने दर्ज की प्राथमिकी
Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : social media
राजस्थान पुलिस के विशेष कार्य बल ‘एसओजी’ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के मामले में शुक्रवार को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के उपर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार इन दोनो आरोपी के मोबाइल नम्बर की जानकारी पुलिस के पास थी। वहीं, अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों की बातचीत से पता चल रहा है कि उन्हें पता है कि क्या हो रहा है और कैसे खरीद- फरोख्त करनी है या फिर इसे कैसे अंजाम देना है। एसओजी ने आगे बताया कि इस मामले में जब हमारे अधिकारी और ज्यादा तफ्तीश करेंगे, तो उससे और चीजों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी से कोई पूछताछ नहीं हुई है। शुक्रवार दोपहर के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पहले इस बारे में परिवाद दिया गया था, जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) सहित जो भी प्रभावित पक्ष हैं, उनसे उनका पक्ष जानने की कोशिश की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने अपने कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से इसकी शिकायत विशेष कार्यबल (एसओजी) को की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य में विधायकों को रुपयों के बल पर प्रलोभन दिया जा रहा है और खरीद फरोख्त करने की कोशिश की जा रही है।