{"_id":"5d8c8cc38ebc3e93ce4fac46","slug":"rajasthan-high-court-defers-hearing-to-24-october-in-bikaner-land-deal-case-against-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर जमीन सौदा: रॉबर्ट वाड्रा की याचिका पर फिर टली सुनवाई, अब 24 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर जमीन सौदा: रॉबर्ट वाड्रा की याचिका पर फिर टली सुनवाई, अब 24 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर
Thu, 26 Sep 2019 03:44 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बीकानेर जमीन सौदा मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा की याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अब अगली सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी। बीकानेर में 275 बीघा जमीन खरीद के मामले में स्काईलाइट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने स्काईलाइट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Rajasthan: High Court defers hearing to 24 October, in the Bikaner land deal case against Robert Vadra. (file pic) pic.twitter.com/xzmaoP9uuk
— ANI (@ANI) September 26, 2019विज्ञापन
पिछली कई सुनवाई से मामला टलता जा रहा है। जिसको लेकर ईडी के वकील ने पिछली सुनवाई पर ऐतराज भी जताया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने दिसंबर 2018 में रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी। गिरफ्तारी पर लगी रोक के खिलाफ (ईडी) ने भी राजस्थान हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि, इससे पहले 12 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन तब वाड्रा की याचिका पर अंतिम बहस नहीं हो पाई थी। इसे लेकर ईडी के वकील एएसजी राज दीपक रस्तोगी ने विरोध जताया था और मामले की अंतिम बहस शुरू करने के लिए कई बार कहा था।