फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan hanumangarh petrol pump 43 liters petrol refiling consumer hungama

राजस्थान: हनुमानगढ़ पेट्रोल पंप पर हंगामा, 35 लीटर की टंकी में 43 लीटर तेल डालने पर बवाल

Fri, 27 Aug 2021 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

हनुमानगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब गाड़ी में कम तेल डाला गया। ग्राहक ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
rajasthan hanumangarh petrol pump 43 liters petrol refiling consumer hungama
पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की जनता इस वक्त महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल पंप मालिक तेल कम देकर लोगों की जेब काट रहे हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। एक पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का मामला सामने आया है। 35 लीटर की टंकी में 43 लीटर पेट्रोल डालने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ ।

विज्ञापन


दरअसल, हनुमानगढ़ टाउन के चिमनलाल पेट्रोल पंप पर रात एक ग्राहक अपनी कार में पेट्रोल डलवाने पहुंचा, उसने कार की टंकी फुल करने को कहा , पेट्रोल डालने वाले ने टंकी फुल होने का दावा किया, लेकिन ग्राहक को शक हुआ कि तेल कम डाला गया है। ग्राहक ने बताया कि उसकी कार में 5 लीटर तेल पहले से था और बाद में उसने 43 लीटर तेल डालने की बात कही, जबकि इस गाड़ी की तेल टंकी इतनी बड़ी नहीं है कि उसमें 48 लीटर तेल आ जाए, जब कार चालक ने हंगामा किया तो वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने भी कार चालक का समर्थन किया। 
विज्ञापन


पुलिस की समझाइश के बाद हंगामा हुआ शांत
इतना ही नहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई  गाड़ी में तेल चेक करवाया गया तो तेल कम निकला, जिसके बाद तो ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने ग्राहक को शांत किया। थोड़ी देर बाद ग्हारक ने पेट्रोल पंप संचालक पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाने को कहा और पैसे को गुरुद्वारे में देने का फैसला किया। पहले तो पेट्रोल पंप संचालक मान गया, लेकिन बाद में वह इतनी राशि देने से इनकार कर दिया। पंप संचालक ने 21 हजार रुपये दान देने की बात कही, संचालक का कहना है कि वह इतनी बड़ी राशि को दान नहीं कर सकता। जिसपर स्थानीय लोगों का हंगामा और बढ़ गया। लोगों ने कहा कि आम आदमी के साथ यह धोखा है। वहीं, पुलिस की समझाइश के बाद हंगामा शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed