{"_id":"5c1a5d92bdec2257057f2719","slug":"rajasthan-govt-announces-farm-loan-waiver-for-loans-upto-rs-2-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ
Wed, 19 Dec 2018 08:32 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Ashok gehlot
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी वादे को पूरा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 2 लाख रुपये तक के कृषि कर्ज को माफ करने का एलान किया। इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने 30 नवंबर 2018 तक सहकारी और अन्य बैंकों से अल्पकालीन कर्ज लिया था।
विज्ञापन
इस फैसले से राज्य सरकार पर 18000 करोड़ का बोझ पड़ेगा। पिछले तीन दिन के अंदर कर्ज माफी का कदम उठाने वाला राजस्थान चौथा राज्य बन गया है।
इससे पहले मंगलवार को शपथ ग्रहण करने के कुछ घंटों के अंदर ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसके अलावा असम सरकार ने भी 25 हजार रुपये तक के कर्ज माफी का एलान किया था। वहीं गुजरात सरकार ने ग्रामीण इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं का बिल माफ करने का एलान किया था।
विज्ञापन