फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government decision Fee collection in private schools will be postponed till school reopening

राजस्थान सरकार का फैसला: निजी स्कूलों में फीस वसूली स्कूल दोबारा खुलने तक स्थगित रहेगी

Wed, 08 Jul 2020 09:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jul 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan government decision Fee collection in private schools will be postponed till school reopening
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

राजस्थान सरकार ने निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस को स्कूलों के दोबारा खुलने तक स्थगित रखने का निर्णय किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने नौ अप्रैल को राज्य के निजी विद्यालयों द्वारा अग्रिम फीस लेने पर तीन महीने के लिए 30 जून तक रोक लगा दी थी। सरकार ने मंगलवार को इस अवधि को स्कूल के दोबारा खुलने तक बढ़ा दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य के स्कूल मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही बंद हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना काल में निजी विद्यालयों को 30 जून तक तीन महीने की स्कूल फीस स्थगित करने के आदेश दिए गए थे, इस आदेश को वर्तमान में स्कूल खुलने तक आगे बढ़ाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed