{"_id":"61ecec9b0354c73d7052c38f","slug":"rajasthan-goverment-gift-to-indebted-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सरकार का कर्जदार किसानों को तोहफा, जल्द लागू होगी एकमुश्त समझौता योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सरकार का कर्जदार किसानों को तोहफा, जल्द लागू होगी एकमुश्त समझौता योजना
Sun, 23 Jan 2022 11:20 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:20 AM IST
सार
योजना के तहत किसानों के कर्ज पर ब्याज दर कम करने, अवधिपार और दंडनीय ब्याज को भी कम करने का निर्णय लिया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार जल्द ही किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने सहकारी बैंकों से कृषि और अकृषि कर्ज (लोन) लेने वाले किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का फैसला किया है। सहकारिता विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत किसानों के कर्ज पर ब्याज दर कम करने, अवधिपार और दंडनीय ब्याज को भी कम करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत ऐसे अवधिपार कर्जदार किसानों को भी राहत दी जाएगी जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे किसान परिवार का कर्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों की परेशानी होगी दूर
बीते दिनों कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों की जमीन नीलामी की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद सरकार का विरोध शुरू हो गया था। योजना के बारे में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण किसानों को राहत देने के लिए सरकार एकमुश्त समझौता योजना लागू करने जा रही है। इससे कोरोना के कारण आर्थिक समस्या का सामना कर रहे किसानों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
जल्द बनकर तैयार होगा योजना का खाका
सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश कुमार ने बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अपेक्स बैंक और भूमि विकास बैंक एकमुश्त समझौता योजना का खाका जल्द से जल्द तैयार करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि योजना का लाभ पात्र किसानों को ही मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए। सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने बताय कि एकमुश्त समझौता योजना की कार्य योजना जल्द बनाकर पेश की जाएगी।
विज्ञापन