फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Four held for lynching Dalit man over love affair

राजस्थान में लिंचिंग: दलित की पीट-पीटकर हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

Sun, 10 Oct 2021 08:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 10 Oct 2021 08:31 PM IST
सार

घटना का वीडियो भी बनाया गया था। इसमें आरोपी पीड़ित को पीने का पानी भी देते हैं और फिर लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर यह प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan: Four held for lynching Dalit man over love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सात अक्तूबर को अनुसूचित जाति के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

यह घटना हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा इलाके में हुई थी। आरोपियों ने जगदीश मेघवाल की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना का वीडियो भी बनाया गया था। इसमें आरोपी पीड़ित को पीने का पानी भी देते हैं और फिर लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

डीजीपी एमएल लाथेर ने बताया कि मृतक के आश्रितों के लिए जिला कलेक्टर ने बतौर मुआवजा 4.12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। हनुमानगढ़ की एसपी प्रीति जैन ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार ओडे, दिलीप कुमार, सिकंदर व हंसराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व मायावती ने कांग्रेस को घेरा
अजा युवक की हत्या को लेकर भाजपा व बसपा ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरा था। मायावती ने ट्वीट किया था कि हनुमानगढ़ में युवक की पीट पीटकर हत्या निंदनीय है। कांग्रेस हाईकमान इस पर मौन क्यों है? क्या पंजाब व छत्तीसगढ़ के सीएम वहां जाएंगे और मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये देंगे?  भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने तमाम मुख्यमंत्रियों और नेताओं को उत्तर प्रदेश में उतार दिया, लेकिन राजस्थान की इस घटना पर मौन हैं। भाटिया ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि लखीमपुर खीरी की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, पुलिस भी कानून के तहत काम कर रही है। 

क्या है पूरा मामला?
राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके के प्रेमपुरा गांव में गुरुवार की शाम को कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक वहीं की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। परिजनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई लेकिन शिकायत का उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते गुरुवार की शाम को कुछ लोगों ने खेत में ले जाकर निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed