फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Former minister Rajendra Gudha joins Shiv Sena

Rajasthan Politics: लाल डायरी वाले कांग्रेस MLA गुढ़ा शिवसेना में शामिल, CM एकनाथ शिंदे ने ज्वॅाइन करवाई पार्टी

Sat, 09 Sep 2023 03:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 09 Sep 2023 03:12 PM IST
सार

राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने शिवसेना में शामिल हो गए हैं। झुंझुनू के गुढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुढ़ा को शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करवाई है।  

विज्ञापन
Rajasthan Former minister Rajendra Gudha joins Shiv Sena
राजस्थान के पूर्व मंत्री ने थामा शिवसेना का हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में एक और बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शिवसेना का हाथ थामा है। गुढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में अपने बेटे के जन्म दिन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करवाई है। राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उदयपुरवाटी आए थे। लिबर्टी फार्महाउस पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- आज महाराष्ट्र और राजस्थान की धरोहर का मिलन हुआ
गुढ़ा में हुई जनसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राजस्थान और महाराष्ट्र  शूरवीरों की धरती है। महाराष्ट्र में वीर शिवाजी और राजस्थान में महाराणा प्रताप बड़े योद्धा थे। राजस्थान के इस क्षेत्र से देश के सपूतों ने सेना में रहकर कुर्बानियां दी हैं। आज राजेंद्र गुढ़ा का शिवसेना में पदार्पण हुआ है। इससे महाराष्ट्र और राजस्थान की धरोहर का मिलन हुआ है।  सीएम शिंदे ने राजेंद्र गुढ़ा को शपथ भी दिलाई। शिंदे ने कहा बाला साहब ठाकरे के विचार वाली शिवसेना देश के 25 राज्यों में संगठनात्मक रूप से काम कर रही है। शिंदे ने सीएम गहलोत पर तंज करते हुए कहा कि आज राजेंद्र गुढ़ा के पुत्र का जन्मदिन है। जन्मदिन पर मैं इनको बधाई देता हूं। लेकिन, जन्मदिन पर यहां सीएम अशोक गहलोत भी आए थे और उन्होंने कहा था कि राजेंद्र गुढ़ा नहीं होते तो मेरी सरकार नहीं बचती और मेरी जगह कोई और मुख्यमंत्री होता। राजेंद्र गुढ़ा ने क्या गलती की ?  इन्होंने तो केवल भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। जो अपने स्वार्थ के लिए नहीं, जनहित में उठाया था। लेकिन, इन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। इसका जवाब तो चुनाव में जनता देगी।
विज्ञापन


कौन है राजेंद्र गुढ़ा, जानिए
राजेंद्र गुढ़ा विधानसभा में लाल डायरी दिखाकर चर्चाओं में आए थे, उन्होंने प्रेसवार्ता में भी कुछ अंश डायरी के दिखाए थे। इस घटना के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed