फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Farmers conference in Ajitgarh today, show of strength by Congress MLA Deependra Singh Shekhawat

Rajasthan: अजीतगढ़ में किसान सम्मेलन आज, कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत और बेटे बालेंदु का शक्ति प्रदर्शन

Sun, 01 Oct 2023 12:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमका थाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमका थाना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

Farmers Conference in Ajitgarh: किसान सम्मेलन में जिले भर के किसान शामिल होंगे। सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा जाएगा। साथ ही सरकार के कार्यों और उपलब्धियां को बताया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan: Farmers conference in Ajitgarh today, show of strength by Congress MLA Deependra Singh Shekhawat
किसान सम्मेलन में शामिल होंगे पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और श्रीमाधोपुर से कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत अपने बेटे बालेंदु सिंह शेखावत को टिकट दिलाने के लिए अजीतगढ़ में आज (रविवार) बड़ा किसान सम्मेलन और शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। सम्मेलन में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी संबोधन देंगे।
विज्ञापन


दीपेंद्र सिंह शेखावत और उनके बेटे बालेंदु सिंह शेखावत दोनों सचिन पायलट खेमे से हैं। सियासी संकट के वक्त दोनों ने पायलट का साथ दिया था। अपने विधानसभा क्षेत्र के अजीतगढ़ कस्बे के खेल मैदान पर उन्होंने विशाल किसान सम्मेलन रखा है। इस किसान सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह, वन मंत्री हेमाराम चौधरी, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा संबोधित करेंगे। इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक परसराम मोरदिया, सुरेश मोदी,हरीश मीणा, इंद्रराज सिंह गुर्जर, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, राकेश पारीक सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


एमएलए दीपेंद्र सिंह शेखावत के पुत्र बालेंदु सिंह शेखावत ने बताया कि नीम का थाना जिले के अजीतगढ़ में सचिन पायलट पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में जिले भर के किसान शामिल होंगे। सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा जाएगा। साथ ही राजस्थान में किसानों के लिए किए गए सरकार के कार्यों और उपलब्धियां को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed