Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Rajasthan: Man loses Rs 2.65 lakh after being lured by the promise of a Rs 756 refund

राजस्थान: 756 रुपये के रिफंड के लालच में गंवाए 2.65 लाख रुपये, पेटीएम कर्मचारी बनकर छह दिन तक ठगते रहे

Mon, 09 Nov 2026 06:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 06:22 AM IST
सार

756 रुपये के रिफंड का झांसा देकर साइबर ठगों ने चित्तौड़गढ़ के नाश्ता विक्रेता के खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा मोबाइल से 95 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन भी स्वीकृत करा लिया। पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Rajasthan: Man loses Rs 2.65 lakh after being lured by the promise of a Rs 756 refund
साइबर अपराध

विस्तार

756 रुपये के रिफंड का लालच देकर साइबर ठगों ने एक नाश्ता विक्रेता के बैंक खाते से कुल 2.65 लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपी खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताकर लगातार छह दिन तक पीड़ित को भरोसे में लेते रहे। इस दौरान ठगों ने खाते में जमा रकम साफ करने के साथ-साथ पीड़ित के मोबाइल फोन से ऑनलाइन लोन भी स्वीकृत करा लिया। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रिफंड का झांसा देकर लिया मोबाइल

विज्ञापन

नरपत की खेड़ी निवासी अशोक चौबिसा ने बताया कि 1 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके खाते की जांच करने की बात कही। इसके बाद उसने अशोक का मोबाइल फोन लिया और करीब 15 से 20 मिनट तक उसमें कुछ प्रक्रिया की। जाते समय उसने बताया कि कंपनी की ओर से 756 रुपये अतिरिक्त जमा हैं, जो जल्द ही खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। अगले दिन 2 नवंबर को वही व्यक्ति फिर दुकान पर आया। 756 रुपये खाते में नहीं आने की बात सुनकर उसने दोबारा मोबाइल फोन लिया और काफी देर तक उसमें तकनीकी सुधार करने का दावा करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन लेकर निकाली पूरी रकम
इसके बाद 3 और 4 नवंबर को चुनाव कार्य के कारण अशोक की दुकान बंद रही। इस दौरान ठगों ने फोन करके दुकान बंद होने का कारण पूछा। 5 नवंबर की सुबह बेंगलुरु के एक नंबर से फोन आया और खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर 756 रुपये मिलने के बारे में जानकारी ली। इसके करीब आधे घंटे बाद एक अन्य व्यक्ति दुकान पर पहुंच गया। उसने रिफंड की शिकायत दर्ज कराने के बहाने फिर से पीड़ित का मोबाइल फोन हाथ में लिया। इसी दौरान ठगों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से 95 हजार रुपये का ऑनलाइन लोन ले लिया। तकनीकी जानकारी न होने के कारण पीड़ित इसे रिफंड प्रक्रिया का ही हिस्सा मानते रहे।

खाते की जांच पर हुआ खुलासा
राज 6 नवंबर को खुला, जब अशोक ने अपने फोन  में बैंक खाते का विवरण देखा। खाते में जमा 1.70 लाख रुपये और ऑनलाइन लोन के 95 हजार रुपये गायब हो चुके थे। खाते में केवल करीब 5 हजार रुपये ही बचे थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर से यह जीरो नंबर प्राथमिकी सीसीटीएनएस के माध्यम से पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ भेजी गई, जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed