{"_id":"5bf57d56bdec2269871ef7ce","slug":"rajasthan-elections-2018-amit-shah-attack-congress-said-fifteen-thieves-that-have-been-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: शाह का विपक्ष पर निशाना बेरोजगार हुए चालीस चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: शाह का विपक्ष पर निशाना बेरोजगार हुए चालीस चोर
भाषा
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना उनके ‘‘चौकीदार’’ संबंधी बयान पर न केवल उन्हें बल्कि पूरे विपक्ष को निशाने पर लेते हुए बुधवार को कहा ‘‘बेरोजगार हुए चालीस चोर, चौकीदार को ही चोर साबित करने पर तुले हैं।’’
शाह ने यहां ‘युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक कहानी सुनायी। उन्होंने कहा,‘‘ एक कॉलोनी का चौकीदार बड़ा मजबूत था। वहां 40 चोर भी थे जो बार बार प्रयास करते थे और चौकीदार हर बार उन्हें खदेड़ देता। उसने उन्हें चोरी नहीं करने दी।’’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन चालीस चोरों ने कहा कि भाई‘ अपनी तो रोजगारी ही छीन गई। इस पर चोरों ने गठबंधन बना लिया और कॉलोनी में आकर चौकीदार को कहने लगे कि यह चोर है, चोर है। किंतु कॉलोनी के लोगों ने सही पहचान लिया और चौकीदार को पदोन्नति दे दी और चोरों को जेल में भेज दिया।’’
विज्ञापन
शाह ने कहा कि उन्हें यह कहानी विमान में एक बच्ची ने सुनाई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘चौकीदार’ बताते हुए उन पर निशाना साध चुके हैं।शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी इन लोगों ने एक नया सिद्धान्त चालू किया है। झूठ बोलना, बार बार बोलना, सार्वजनिक रूप से बोलना। फिर झूठ को सच साबित करने का प्रयास करना।