{"_id":"5db170828ebc3e014950b1bd","slug":"rajasthan-election-result-2019-live-lok-sabha-chunav-bypoll-result-by-election-result-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Bye-Election result: मंडावा में कांग्रेस की जीत, खींवसर में आरएलपी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Bye-Election result: मंडावा में कांग्रेस की जीत, खींवसर में आरएलपी ने मारी बाजी
Thu, 24 Oct 2019 03:06 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव हुए। जिसके लिए आज मतगणना हुई। दोपहर तीन बजे तक के रूझान में एक सीट पर कांग्रेस, जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन अब दोनों सीटों के परिणाम आ चुके हैं।
विज्ञापन
Result declared for by-election in the two seats of Rajasthan. Congress party and Rashtriya Loktantrik Party (RLP) win 1 seat each. pic.twitter.com/a6t6TlMA6C
— ANI (@ANI) October 24, 2019
विज्ञापन
मंडावा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की रीटा चौधरी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की सुशीला सीगड़ को हार का मुंह देखना पड़ा है। रीटा चौधरी ने सुशीला सीगड़ को लगभग 34 हजार वोटों से हरा दिया है। रीटा चौधरी को 94196 वोट मिलीं जबकि सुशीला सीगड़ को 60492 वोट मिली हैं।
विज्ञापन
खींवसर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। नारायण बेनीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को हराया है। नारायण बेनीवाल को 78235 वोट मिलीं जबकि हरेंद्र मिर्धा को 73605 वोट मिली हैं।