फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Villagers protest against BJP candidate Samaram Garasia in Sirohi

Rajasthan Election 2023: ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी कर जताई नाराजगी; मांगा 5 साल का जवाब

Wed, 08 Nov 2023 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:46 PM IST
सार

Rajasthan Election: सिरोही जिले के पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया मंगलवार देर शाम को चुनाव प्रचार करने नितौड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पांच साल का हिसाब मांगते हुए नारेबाजी कर उनका खुलकर विरोध किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Villagers protest against BJP candidate Samaram Garasia in Sirohi
पांच साल के कार्यों का हिसाब मांगने पर मौके से खिसके भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया मंगलवार देर शाम नितौड़ा गांव में चुनावी सभा के लिए पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे बीते पांच साल में किए गए कार्यों का हिसाब मांगा। इसको लेकर वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। इससे ग्रामीण नाराज हो गए।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने पाली निवासी मनोहर राजपुरोहित प्रकरण का मुद्दा भी रखा और स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन गरासिया निरुत्तर हो गए। इस पर नाराज ग्रामीणों ने विधायक और भाजपा प्रत्याशी पर केवल लेटर लिखने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर खुलकर विरोध किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक वहां से दबे पांव खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed