फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: BSP candidate Dharampal Singh withdrew his name on the request of Vasundhra raje

Rajasthan Election: वसुंधरा राजे के कहने पर बसपा प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

Thu, 09 Nov 2023 10:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Nov 2023 10:28 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मौसम गर्म है। लिहाजा एक-दूसरे पर वार-पलटवार का दौर चल रहा है, कोई किसी पर तंज कस रहा है, तो कोई आरोप लगा रहा है। इस बीच नामांकन वापसी के अंतिम दिन राजाखेड़ा में बीएसपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह ने नाम वापस ले लिया। उन्होंने नाम वापसी वसुंधरा राजे के कहने पर की है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: BSP candidate Dharampal Singh withdrew his name on the request of Vasundhra raje
डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन ने अपना नामांकन लिया वापस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीएसपी प्रत्याशी के नामांकन करने से भाजपा की नीरजा अशोक शर्मा और कांग्रेस के रोहित बोहरा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की सियासत का गणित भी बदल गया है। जादौन ने कहा कि उन्होंने वसुंधरा राजे के कहने पर नामांकन वापस लिया है। राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन द्वारा नामांकन वापस लेने से सियासत गर्मा गई है। इसके बाद बीएसपी का पारंपरिक दलित वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़ने की संभावना दिखाई दे रही है तो वही सवर्ण मतदाता भाजपा के खाते में जा सकते हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी पर सियासी हलचल तेज
इधर, राजनीतिक जानकारों की माने तो सीधे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को फायदा मिल सकता है। भाजपा की नीरजा अशोक शर्मा ब्राह्मण एवं कांग्रेस के रोहित द्वारा जैन समाज से ताल्लुक रखते हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉक्टर धर्मपाल पूर्व में भाजपा में ही रहे थे। राजपूत समाज में इनका दबदबा देखा जाता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी नजदीक भी माने जाते हैं। बीजेपी पार्टी से डॉक्टर धर्मपाल टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट नीरजा अशोक शर्मा के खाते में चली गई। भाजपा पार्टी से बागी होकर बीएसपी से प्रत्याशी बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली थी पोस्ट
डॉक्टर धर्मपाल सिंह जादौन ने बीएसपी प्रत्याशी का नामांकन विड्रॉल करने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया राजपूत समाज की भाजपा पार्टी द्वारा उपेक्षा की गई थी। इस वजह से व्यथित होकर उन्होंने भाजपा पार्टी का दामन थामकर प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। नामांकन भरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीजेपी के कद्दावर नेता महेश जोशी द्वारा लगातार दूरभाष से संपर्क किये जा रहे थे। भाजपा के बड़े नेताओं के आश्वासन पर उन्होंने नामांकन वापस लिया है। अब वह भाजपा पार्टी के साथ काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed