{"_id":"5bec379bbdec2269bf7d8192","slug":"rajasthan-election-2018-bjp-releases-list-of-31-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट, 11 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट, 11 विधायकों और 3 मंत्रियों के टिकट कटे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 विधायकों और तीन मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। कांग्रेस से आए नेताओं को भी टिकट से नवाजा गया है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसके बाद 31 नामों पर मुहर लगी।
इन मंत्रियों के टिकट कटे
बाबूलाल वर्मा
राजकुमार रिनवां
धनसिंह रावत
इन विधायकों के टिकट कटे
जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनमें ज्ञानदेव आहूजा, लक्ष्मीनारायण बैरवा, कृष्णाराम नाई, राजकुमारी जाटव, जीतमल कंठ और रानी सिलौतिया के नाम शामिल हैं। बता दें कि आहूजा अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं और इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की पूरी सूची यहां देखें
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इसमें 85 वर्तमान विधायकों और 25 नए चेहरों को टिकट दिया गया था।
वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
BJP releases the second list of 31 candidates for #RajasthanAssemblyElections2018 pic.twitter.com/SXdMro6Z1U
— ANI (@ANI) November 14, 2018विज्ञापन