फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan dacoit jagan gurjar full story

राजस्थान: 1994 से शुरू हुआ डकैत जगन गुर्जर के जुर्म का अध्याय, अब तक 123 केस दर्ज, हर बार आत्मसमर्पण किया

Wed, 09 Feb 2022 10:35 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 10:35 AM IST
सार

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में डकैत गुर्जर ने कई वारदात को अंजाम दिया है। सीएम का महल जला देने की धमकी देने के बाद उस पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का दबाव बढ़ने और एंकाउंटर के डर से उसने कई बार सरेंडर किया।

विज्ञापन
Rajasthan dacoit jagan gurjar full story
डकैत जगन गुर्जर - फोटो : Social Media

विस्तार

साल 1994 में गजन गुर्जर के जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने चार भाइयों के साथ गैंग बनाई और फिर शुरू हो गया उसके डाकू बनने का सफर...। 20 साल धौलपुर जिले के डांग और चंबल के बीहड़ों में रहकर उसने डकैती का साम्राज्य खड़ा किया और अपने गिरोह को बढ़ाया। इस दौरान उसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई संगीन वारदात को अंजाम दिया। डकैत गुर्जर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, डकैती और लूट जैसे संगीग अपराध के 123 से ज्यादा केस दर्ज हैं। कहा जाता है कि डकैत गुर्जर को कभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, हर बार उसने आत्मसमर्पण ही किया है।

विज्ञापन


तत्कालीन सीएम का महल जलाने की दी थी धमकी 
2008 में गुर्जर आंदोलन के दौरान डकैत जगन गुर्जर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के महल को जला देने की धमकी दे दी थी। इसके बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 12 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर दी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो उसने 2009 में सरेंडर किया।
विज्ञापन


डकैत के सभी भाई अपराधी
डकैत जगन गुर्जर बसई डांग का रहने वाला है। उसने तीन शादियां की है। उसके भाई लाल सिंह गुर्जर, पान सिंह और पप्पू गुर्जर सभी अपराधी हैं। पप्पू गुर्जर धौलपुर की जेल में बंद हैं। पान सिंह गुर्जर को आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है, लेकिन वह पैरोल पर बाहर बताया जा रहा है। लाल सिंह गुर्जर पर भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को चुनाव में उतारा
2017 में डाकू जगन ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव में उतारा, लेकिन यहां उसकी छवि आड़े आ गई। लोग उस पर भरोसा नहीं कर पाए और चुनाव में उसे मुंह की खानी पड़ी। चुनाव हारने के बाद एक बार फिर उसने आत्मसमर्पण कर दिया। 

महिला को निर्वस्त्र घुमाया
2019 में डकैत जगन धौलपुर के सायपुर गांव में मुखबिर के पहुंचा। उसके नहीं मिलने पर उसने घर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। इस घटना के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई तो उसने उसी साल फिर सरेंडर कर दिया।


विधायक मलिंगा को दी धमकी 
जमानत पर बाहर आए डकैत जगन ने 22 जनवरी 2022 को कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस की कई टीमें उसे तलाश कर रहीं थी। गिरफ्तारी के लिए उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। सोमवार को करौली पुलिस ने डकैत जगन को जंगल में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने एक बार फिर सरेंडर किया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तारी बताया है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed